Latest Posts
   
home 

गैस पाइप लाइन बिछाने के दौरान काट दी घर की वाटर सप्लाई, विरोध पर कर्मियों ने की मारपीट, रिपोर्ट दर्ज।

मोहित जौहरी@express views: पीलीभीत।नगर में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा नगर में अंडर ग्राउंड बिछाई जा रही गैस पाइपलाइन के ठेकेदारों द्वारा बेहद लापरवाही से कार्य किया जा रहा है।गैस पाइपलाइन बिछाने के दौरान कंपनी के कर्मचारियों ने एक घर की वाटर सप्लाई काट दी। विरोध करने पर कर्मचारियों ने घर में घुसकर मारपीट की। पुलिस ने चार लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। क्या है मामला-कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सरायखाम निवासी राजखान द्वारा कोतवाली पुलिस को एक तहरीर दी गयी है। जिसमे कहा गया है कि हिन्दुस्तान पेट्रोलियम…

Read More
home 

कानपुर मेयर प्रमिला पांडेय FIR दर्ज, वोट देते हुए EVM का फोटो किया था शेयर।

कानपुर: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के बीच कानपुर में चुनाव आचार संह‍िता की धज्जियां उड़ाने का मामला सामने आया है। कानपुर की मेयर प्रमिला पांडेय ने निर्वाचन आयोग के नियमों का उल्लंघन करते हुए मतदान का फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जबक‍ि मतदान करते हुए ईवीएम की तस्‍वीर लेना सख्त मना है। ऐसा करने वाले शख्‍स के ख‍िलाफ आपराध‍िक मामला दर्ज क‍िया जाता है। बताया जा रहा है कि कानपुर की मेयर प्रम‍िला पांडेय ने कानपुर शहर की हडसन पोलिंग बूथ पर मतदान…

Read More
home 

पीएम मोदी की उन्नाव में चुनावी जनसभा आज

लखनउ। पीएम मोदी उन्नाव में आज चुनावी जनसभा करेंगे।पीएम नरेंद्र मोदी दोपहर 3 बजे उन्नाव पहुंचेंगेऔर जनसभा को करेंगे बीजेपी प्रत्याशी अनिल सिंह के समर्थन में आयोजित है जनसभा। बता दें कि आज तक पुरवा में बीजेपी अपना खाता नहीं खोल सकी है।जनसभा असोहा ब्लॉक के चन्दनखेड़ा गांव में होगी। सेना के हेलीकाप्टर ने भी उतर कर मॉकड्रिल किया।

Read More
home 

पीलीभीत में अखिलेश की जनसभा, कहा काका गए तो बाबा भी जाएंगे

पीलीभीत: यूपी विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में कुछ घंटे ही शेष रह गए है। लेकिन राजनीतिक दल अन्य चरणों के प्रचार में जोरो से लगे हुए है। इसी कड़ी में पूर्व सीएम अखिलेश यादव पीलीभीत विधानसभा क्षेत्र में रैली को संबोधित किया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मंच पर अपने संबोधन में कहा कि पहले और दूसरे चरण में हम सीटों का शतक लगा चुके हैं। तीसरे और चौथे चरण में भी इसे दोहराएंगे और सौ सीटें लेंगे। चौथे चरण तक बहुमत मिल जाएगा। वापस हुए तीन कृषि कानून…

Read More
home 

कांग्रेस ने देश व पंजाब में क्‍या-क्‍या कुकृत्‍य नहीं किए:पीएम मोदी

@desk:प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी रैली ने पठानकोट में आयोजित रैली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर जमकर हमले किए। उन्‍होंने कहा दोनों पाटियां एक ही हैं। दोनों यहां पंजाब में बस नूरा कुश्‍ती (नकली कुश्‍ती) कर रहे हैं। कांग्रेस ने देश और पंजाब की धरती पर क्‍या-क्‍या कुकृत्‍य नहीं किए। उन्‍होंने नवां पंजाब का संकल्‍प दोहराते हुए राज्‍य के लोगों से इस बार पांच साल सेवा करने का मौका मांगा। उन्‍होंने कहा कि देशभर में सैकड़ों सैनिक स्‍कूल खोले जाएंगे और बार्डर क्षेत्र में स्‍कूलों में एनसीसी का विस्‍तार किया…

Read More
home 

पीलीभीत में गरजे टिकैत, बोले जनता सिखायेगी सबक

पीलीभीत। मंगलवार को एक निजी होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकारों ने वादा खिलाफी की है। इसकी सजा जनता उन्हें इस विधानसभा चुनाव में देगी। उन्होंने कहा कि उनका संगठन तो गैर राजनीतिक है, किसी दल को वोट देने के लिए नहीं कहते। जनता खुद समझदार है। वो सबक जरूर सिखायेगी। किसानों के प्रति सरकार का रवैया तानाशाही पंजाब में किसानों के लिए बिजली मुफ्त है, यहां बारह गुना शुल्क वसूला…

Read More
home 

पूर्व सपा मंत्री फतेह बहादुर सिंह के बेटे पर दलित युवती की हत्या का आरोप

उन्नाव: उत्तर प्रदेश का उन्नाव ज‍िला एक बार फ‍िर सुर्खियों में है। ज‍िले में दलित लड़की के अपहरण और हत्‍या के सनसनीखेज मामले में सपा सरकार में राज्य मंत्री रहे फतेह बहादुर सिंह के पुत्र राजौल सिंह पर आरोप लगा है। किशोरी का शव फतेह बहादुर के दिव्यानंद आश्रम के पास प्लाट में मिला था। वहीं, यूपी पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। मामला बढ़ता देख एक इंस्‍पेक्‍टर को सस्‍पेंड कर द‍िया गया है। उधर, मृतका की पोस्‍टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्‍या करने की पुष्टि हुई…

Read More
home 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ आज बरेली में बढ़ाएंगे सियासी पारा।

@डेस्क:केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी आज बरेली का सियासी पारा बढ़ाने के लिए पहुंच गए हैं। वे करीब दोपहर 12 बजे भोजीपुरा विधानसभा के लोगों से रूबरू होंगे। यह रैली नैनीताल रोड टोल प्लाजा के सामने होगी, जहां से विपक्ष पर शब्द बाण चलाए जाएंगे। पीएम नरेंद्र मोदी भी आज साढ़े 12 बजे बरेली के लोगों से वर्चुअल रैली करेंगे। इसके अलावा सीएम योगी आदित्यनाथ भी दोपहर बाद को ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार करेंगे। आज उन्होंने शाहजहांपुर के ददरौल विधानसभा में रैली करके विपक्ष को घेरा। उनका बरेली में भी…

Read More
home 

विवाद के बाद दो पक्षों में मारपीट, ठेकेदार को तमंचे से मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार

पीलीभीत। नगर के छतरी चौराहा के निकट स्थित मीनार बार में मंगलवार रात 10 बजे मामूली विवाद में पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान एक युवक ने नगरपालिका के ठेकेदार काशिफ खान को तमंचे से गोली मार दी। गंभीर हालत में ठेकेदार को इलाज के लिए बरेली के एसआरएमएस अस्‍पताल ले जाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। प्राप्तजानकारी अनुसार, मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे सिपाही को भी मौजूद लोगों ने पीट दिया। पुलिस मामले की तफशीस कर रही है। वहीं मारपीट में आरोपी…

Read More
home 

अनियंत्रित गति से आ रहे ट्रक ने ट्रॉली में मारी टक्कर, चालक की मौत।

पीलीभीत ।अनियंत्रित गति से आ रहे ट्रक ने ट्रॉली में टक्कर मार दी।टक्कर से ट्रैक्टरट्रॉली सड़क किनारे खाई में जाकर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई तथा एक अन्य घायल हो गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार, बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेलाडांडी निवासी वीरपाल गंगवार मंगलवार की शाम अपने रिश्तेदार तौलेराम निवासी बीसलपुर के साथ शाम 4 बजे अपने ट्राली में गन्ना लादकर बरखेड़ा में स्थित नोबेल शुगर मिल पर बेचने गए थे। गन्‍ने की तौल कराकर रात 9 बजे अपने घर वापस जा रहे थे।…

Read More
error: Content is protected !!