Latest Posts
home 

अंकल आपकी कार से टपक रहा है ऑयल’ बच्चा चिल्लाया, तो सड़क पर रुक गया बिजनेसमैन फिर…

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा

बरेली. बरेली में एक मासूम दिखने वाले बच्चे ने हैरान करने वाली वारदात को अंजाम दिया. बरेली में एक व्यापारी अपनी कार से जा रहा था. तभी 15 साल के लड़के ने बीच सड़क चिल्लाकर कहा कि आपकी कार से ऑयल गिर रहा है. व्यापारी ने बच्चे की बात सुनकर कार रोकी और उतर गया. बच्चा कार से रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गया.

उत्तर प्रदेश के बरेली से हैरान करने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक 15 साल के मासूम ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया. उसने आगरा के रहने वाले व्यापारी से बरेली में लूट कर ली और फरार हो गया. जूता व्यापारी अशोक कुमार ने प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है. अब पुलिस मामले की जांच कर रही है. नाबालिग के साथ उसके गैंग की तलाश की जा रही है.

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!