Latest Posts
Accident home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, हादसे में महिला समेत चार लोग घायल

​बरखेड़ा। बरखेड़ा-नवाबगंज मार्ग पर स्कूल के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने से भीषण टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार महिला और बच्चे समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। ​मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के गांव पिपरा खास निवासी प्रदीप गंगवार पुत्र लालाराम गंगवार और 10 वर्षीय शिवम पुत्र सत्यपाल अपनी ननिहाल में मां को भाई दूज पर छोड़कर क्योलाड़िया से अपने गांव वापस लौट रहे थे। ​इसी दौरान सामने से आ…

Read More
fir home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

जमीन के बटाई विवाद को लेकर मारपीट, सिर पर लोहे की चीज से हमला, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। क्षेत्र में जमीन के बटाई पर लेने को लेकर उपजे विवाद में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।क्षेत्र के ​ग्राम ज्योरहा कल्यानपुर निवासी अरविंद कुमार  ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उन्होंने योगेन्द्र तिवारी से 40 बीघा जमीन बटाई पर ले रखी है। इस बात को लेकर योगेन्द्र तिवारी के बेटे मनोज तिवारी और अंकुर तिवारी अपने पिता से नाराज रहते हैं। पीड़ित के अनुसार घटना 9 नवंबर  की…

Read More

घर में अकेली महिला के साथ मारपीट, अश्लील हरकत और जान से मारने की धमकी का लगाया आरोप

​ ​बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में घर में अकेली महिला के साथ नशे की हालत में घर में घुसकर मारपीट, छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता  ने थाना अध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।थाने में दी गई तहरीर के अनुसार दिनांक 9 नबम्बर को शाम करीब 7 बजे की है जब पीड़ित महिला अपने घर पर अकेली थी। आरोप है कि गांव उमरा खान सिंह के ही रहने वाले दो लोगो ने नशे की…

Read More

प्रधानमंत्री आवास योजना की जांच को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से पीटकर युवक को तालाब में डुबोया, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

​बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम अलियापुर में प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता सूची की जांच को लेकर पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। घटना 9 नवंबर 2026 की शाम करीब 9 बजे की है। रेशमा पत्नी कन्हैया लाल निवासी ग्राम अलियापुर ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उनका बेटा करन गांव में बने कूड़ेदान के पास खड़ा था, जहां कुछ लोग ताश खेल रहे थे। उसी दौरान गांव के ही सुरेंद्र, आदेश, नेपाल और प्रेमपाल सभी पुत्रगण…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य 

दुकान में चोरी के इरादे से घुसा संदिग्ध व्यक्ति, छत से कूदकर भागने में हुआ गंभीर घायल

बरखेड़ा/पीलीभीत। बरखेड़ा ब्लॉक चौराहे पर स्थित एक दुकान में बीती रात एक संदिग्ध व्यक्ति के घुसने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति कथित तौर पर चोरी के इरादे से दुकान के अंदर घुसा था। इसी दौरान लोगों की नजर उस पर पड़ गई। लोगों को देखकर वह घबरा गया और छत से कूदकर भागने की कोशिश करने लगा। छत से कूदने के दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर-शराबा सुनकर आस-पास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी।…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य 

सुरक्षा गार्ड का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर खाई में पड़ी मिली बाइक

​बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर भोपतपुर और प्रतापपुर डंडी के बीच शनिवार सुबह सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में एक 27 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक जहानाबाद पुल पर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। उसका शव और मोटरसाइकिल सड़क किनारे खाई में बरामद हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। ​जहानाबाद पुल पर ही तैनात थे पिता और पुत्र ​मसीत गांव निवासी शांति स्वरूप के 27 वर्षीय पुत्र राजवीर जहानाबाद पुल पर सिक्योरिटी गार्ड के रूप…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य 

पीलीभीत: नकली सोने पर हॉलमार्क लगाकर बैंकों से लोन लेने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

पीलीभीत। नकली आभूषणों पर असली हॉलमार्क लगाकर बैंकों से गोल्ड लोन के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एक बड़े गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से नकली आभूषण, हॉलमार्क लगाने वाली मशीन और कंप्यूटर उपकरण बरामद किए हैं। लोन लेने के प्रयास से खुला राज मामले का खुलासा तब हुआ जब आरोपी एक पेंडल और चार कंगन लेकर भारतीय स्टेट बैंक की पूरनपुर स्टेशन रोड शाखा में गोल्ड लोन लेने पहुंचे थे। उन्होंने वहां इकरार पुत्र नियामत…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य 

पीलीभीत:SP ने पुलिस परिवार के साथ हर्षोल्लास से मनाई दीपावली, बच्चों को मिष्ठान एवं पटाखे वितरित कर दीं पर्व की शुभकामनाएं

पीलीभीत। दीपावली के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री सुकीर्ति माधव द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, पीलीभीत में पुलिस परिवार के सदस्यों एवं बच्चों के साथ दीपावली का पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा उनके परिवारजनों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर दीपावली की खुशियां साझा की गईं। उन्होंने पुलिस परिवार के बच्चों को मिष्ठान एवं पटाखे वितरित कर उनके साथ पर्व की खुशियां साझा कीं तथा सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस…

Read More
home उत्तरप्रदेश बरेली राज्य 

पूर्ण कार्यों के भुगतान में अनावश्यक न हो विलम्ब आगामी पर्व-त्योहारों से पूर्व भुगतान सुनिश्चित करें: मंत्री स्वतंत्र देव सिंह

IEC बिलों की जांच कराकर पात्र देयकों का शीघ्र भुगतान जारी करने पर जोर जनशिकायतों के समाधान में गुणवत्ता, संवेदनशीलता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश लखनऊ। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक परिवार तक सुरक्षित एवं नियमित पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इसी क्रम में जल शक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य 

हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से 10 एकड़ गन्ने की फसल जलकर राख

बरखेड़ा । अमखिरिया नहर मार्ग के पास शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। बरखेड़ा से रामनगर की ओर जा रही 11 हजार वोल्ट हाईटेंशन बिजली लाइन से कौआ टकराने के कारण उठी चिंगारी से खेत में भीषण आग लग गई। हादसे में रम्पुरा नत्थू गांव के कई किसानों की लगभग 10 एकड़ गन्ने की खड़ी फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई। ​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे हाईटेंशन लाइन के तारों से कौआ टकरा गया। इससे तारों में तेज स्पार्किंग हुई और झुलसा हुआ कौआ खेत में गिर…

Read More
error: Content is protected !!