प्रशासन के आश्वासन पर अखिल भारत हिन्दू महासभा का धरना-प्रदर्शन स्थगित
पीलीभीत।अखिल भारत हिन्दू महासभा द्वारा जिला प्रशासन को पूर्व में सौंपे गए विभिन्न ज्ञापनों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होने के विरोध में 23 दिसंबर को जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रस्तावित धरना–प्रदर्शन को प्रशासन के आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया गया है। सोमवार को जिलाधिकारी एवं सिटी मजिस्ट्रेट ने संगठन के पदाधिकारियों को जिलाधिकारी कार्यालय बुलाकर वार्ता की। वार्ता के दौरान प्रशासन की ओर से संगठन द्वारा सौंपे गए सभी ज्ञापनों पर शीघ्र एवं चरणबद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया गया, साथ ही धरना–प्रदर्शन न करने का अनुरोध…
Read More