श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला: वृंदावन के कलाकारों ने किया कालिया मर्दन का सजीव मंचन, गूंजे भगवान के जयकारे
बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से आए कलाकारों ने अत्यंत मनमोहक प्रस्तुति दी। कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण द्वारा कालिया नाग के उत्पात से गोकुलवासियों को मुक्ति दिलाने और नाग के घमंड को चूर-चूर करने की लीला का सुंदर मंचन किया। लीला के दौरान दिखाया गया कि किस प्रकार यमुना नदी में कालिया नाग के विष के कारण जल पूरी तरह दूषित हो गया था, जिससे गोकुलवासी और ब्रज के जीव-जंतु बेहद परेशान थे। जनजीवन पर छाए इस गंभीर संकट को दूर…
Read More