थाना समाधान दिवस में एसपी और डीएम ने सुनीं फरियादें, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
पीलीभीत। थाना जहानाबाद में आयोजित थाना समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक पीलीभीत सुकीर्ति माधव और जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। दोनों अधिकारियों ने प्राप्त शिकायतों और प्रार्थना पत्रों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस के दौरान राजस्व से संबंधित मामलों को गंभीरता से लेते हुए एसपी और डीएम ने राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर जाकर शिकायतों की जांच करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि मामलों का निस्तारण…
Read More