नेशनल हाईवे पर हादसा, बरेली पुलिस लाइन के वज्र वाहन चालक की मौत
रामपुर। थाना शहजादनगर क्षेत्र में झुनैया पुल के ऊपर नेशनल हाईवे पर हुए सड़क हादसे में बरेली पुलिस लाइन के वज्र वाहन चालक कांस्टेबल अशोक कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में महिला कांस्टेबल आरती भी घायल हुई हैं, जिनका उपचार जिला अस्पताल रामपुर में जारी है। मिली जानकारी के मुताबिक, बरेली पुलिस लाइन का वज्र वाहन संख्या UP32FG5891 नेशनल हाईवे से गुजर रहा था। इसी दौरान झुनैया पुल के ऊपर वाहन हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना के बाद दोनों पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए जिला…
Read More