चोरों का धावा, दो घरों से नकदी,जेवर और मोबाइल समेत लाखों की चोरी
बरखेड़ा (पीलीभीत)। थाना बरखेड़ा क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। शनिवार-रविवार की रात देवहा नदी किनारे बसे गांव शेखापुर में अज्ञात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए नकदी, आभूषण, मोबाइल और अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस रात में ही मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।गांव निवासी भगवतशरण के घर में घुसे चोर एक मोटरसाइकिल, बैंक पासबुक में रखे ₹3,000, एक मोबाइल फोन और बच्चों की गुल्लक चोरी कर ले गए।…
Read More