Latest Posts
   
home 

पीएम श्री विद्यालय के कक्ष के निर्माण में भ्र्ष्टाचार की मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत।


बरखेड़ा। ब्लॉक बरखेड़ा की पी एम श्री विधालय खजुरिया पचपेड़ा में अतिरिक्त कमरे के लिये मंजूर हुये 9 लाख रुपये को लेकर डेढ़ दर्जन ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से प्रधानाध्यपक की ऑन लाइन पोर्टल पर शिकायत कर तकनीकी जांच की मांग की हैं।
जिसमे आरोप लगाया हैं कि इस अतिरिक्त कक्ष के निर्माण में घटिया सामिग्री का प्रयोग किया जा रहा हैं।
इसके अलाबा ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि अतिरिक्त कमरे के निर्माण के लिये जिम्मेदार अध्यापक ने ठेका अपने परिचित को देकर घटिया सामिग्री लगाकर बन्दर बांट करना शुरू कर दिया।
6 महीने से शुरू हुये इस कमरे के निर्माण में अभी केवल दीवार ही खड़ी हो पाई हैं ।जबकि खाते में विभाग की तरफ से 75 प्रतिशत धनराशि आ गयी हैं।
निर्माण कर रहे क्षेत्रीय ठेकेदार रईस ने बताया हैं कि नींव से लेकर दीवारों के निर्माण में देशी रेत का प्रयोग मिला कर किया हैं।विभाग के अबर अभियंता पंकज शाक्य से पूछने पर बताया कि देशी रेत का प्रयोग चुनाई में पूर्ण प्रतिबंधित हैं अगर हुया हैं तो उसकी जांच कर कार्यबाही की जाएगी।
प्रधानाध्यापक राजकुमार से पूछे जाने पर बताया हैं अब तक प्रयोग किया गया पैसा अभी बताकर फोन काट दिया हैं। देशी रेत के संबंध में पूछे जाने पर बताया कि थोड़ा बहुत प्रयोग देशी रेत का हुया हैं।
खण्ड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराई जाएगी यदि कोई गड़बड़ी पाई गई तो कार्यबाही की जाएगी।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!