Latest Posts
   
home 

अखिलेश बोले : अभी तो बस थाने की दीवार कूदी है,कृपा प्राप्त पुलिस वाले ‘हाई जंप’ में प्लेटिनम मैडल ले आते

 

बरेली : सपा मुखिया अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा अभी तो बस थाने की दीवार कूदी है
यदि भ्रष्टाचार का ओलंपिक होता तो भाजपा राज में ऐसी विशिष्ट योग्यता रखने वाले कुछ कृपा प्राप्त पुलिस वाले ‘हाई जंप’ में प्लेटिनम मैडल ले आते।


अब सवाल ये है कि उच्च पुलिस अधिकारियों ने छापा क्यों मारा, जबकि उन्होंने ही उस इंस्पेक्टर की पोस्टिंग की होगी। क्या उस इंस्पेक्टर की भ्रष्ट कार्यप्रणाली के बारे में कोई रिपोर्ट पहले से उपलब्ध नहीं थी?
यदि उत्तर ‘हाँ’ है तो फिर उसको पोस्टिंग कैसे मिली और अगर उत्तर ‘नहीं’ है तो फिर वो पुलिस क्या ख़ुफ़िया रिपोर्ट निकालेगी, जिसे अपनों के बारे में ही पता नहीं है। ऐसे में ये शासन-प्रशासन दोनों की नाकामी है।

जनता कह रही है : कहीं इसके पीछे मूल कारण ये तो नहीं कि बेईमानी का तरबूज़ा तो कटा पर नीचे-से-ऊपर तक ईमानदारी से नहीं बँटा।

भाजपा राज में क्या उप्र की जनता नशे के तस्करों से ‘9 लाख’ लेनवाले ऐसे भ्रष्ट नौ रत्नों के भरोसे रहेगी?

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!