Latest Posts
   

फरीदपुर थाने के 5 पुलिसकर्मी निलंबित

 

बरेली।पुलिस इंस्पेक्टर रामसेवक के आवास से 10 लाख रुपए मिलने के मामले में SSP अनुराग आर्य ने फरीदपुर थाने के 5 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। 2 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है।
सभी पुलिसकर्मियों की कार्य प्रणाली अच्छी नहीं होने पर  कार्रवाई की गई।
SSP की पुलिसकर्मियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

बता दें कि गुरुवार को फरीदपुर थाने के इंस्पेक्टर रामसेवक के आवास से लगभग 9.96 लाख रुपए बरामद हुए थे।
इंस्पेक्टर रामसेवक पुलिस अधिकारियों को देखकर फरार हो गया था।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!