Latest Posts
   
home 

बरेली में रातों रात मस्जिद पर किया 3 मीनारों का निर्माण

बरेली : उत्तरप्रदेश के बरेली में रातों रात मस्जिद पर 3 मीनारों का निर्माण कर दिया गया।सुबह लोगो ने देखा तो हड़कंप मच गया। हिंदू संगठनों ने इस अवैध निर्माण का विरोध किया है।
बरेली के किला थाना क्षेत्र के मलूकपुर के मंसूरी मस्जिद में रात भर में मस्जिद की छत के ऊपर 3 ऊंची ऊंची मीनार बना दी गईं। सुबह जब लोगों ने देखा तो आक्रोशित हो उठे। हिंदू संगठनों के विरोध के बाद जिला प्रशासन ने अवैध निर्माण को तोड़ने का आदेश दिया।
वहीं मस्जिद के अवैध निर्माण को तोड़ने की जानकारी होने पर आइएमसी प्रमुख तौकीर रज़ा पहुंचे।
तौकीर रज़ा के पहुंचने पर इलाके में तनाव बढ़ गया।
फिलहाल मौके पर मौजूद पुलिस ने तनाव की स्थति को सम्हाल लिया। तनाव के चलते इलाके में स्थानीय पुलिस बल तैनात हैं।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!