Latest Posts
   
home 

पीलीभीत में अविकसित अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर

पीलीभीत । सोमवार को बनकटी रोड पर अवैध रूप से विकसित की जा रहीं कॉलोनियों पर जिला प्रशासन का बुलडोजर चल गया।
प्रशासनिक टीम ने कार्रवाई करते हुए कॉलोनियों में किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवा दिया। इसके साथ ही भविष्य में किसी प्रकार की कॉलोनी विकसित न करने की चेतावनी भी दी।

जानकारी अनुसार बनकटी रोड पर पुष्प कॉलेज के सामने व पीछे अवैध रूप से कृषि भूमि पर कॉलोनियां विकसित की जा रही हैं। जिनका कोई नक्शा पास नही है।
जानकारी अनुसार कॉलोनाइजरों को आरबीओ एक्ट के नियम के अंतर्गत प्रशासन द्वारा नोटिस भी जारी किया गया था किंतु कोई उत्तर न मिलने पर आज सोमवार को प्रशासन द्वारा सख्त कार्यवाही करते हुए अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलवा दिया गया।जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह के निर्देशानुसार, एसडीएम सदर देवेंद्र कुमार, विनियमित क्षेत्र के जेई कृष्णचन्द्र, और कानूनगोतेज बहादुर ने कार्यवाई करते हुए अवैध कॉलोनियों की बाउंड्रीबाल व अन्य निर्माण ध्वस्त कर दिया।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!