Latest Posts
   
home 

बासमती चावल व प्याज के निर्यात को लेकर बरखेड़ा ब्लॉक सभागार में क्षेत्र के किसानों की गोष्ठी का हुआ आयोजन।

बरखेड़ा।केंद्रीय मंत्री व पीलीभीत सासंद जितिन प्रसाद का बरखेड़ा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरा के आरम्भ में आज आज दोपहर 12 बजे ब्लॉक सभागार किसानों के साथ बासमती चाबल ब प्याज के निर्यात को रोक हटाने के सम्बंध में गोष्ठी करते हुये मुख्य अतिथि सांसद एवं राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने बताया कि सरकार ने किसानों की बासमती चाबल व प्याज के उचित मूल्य मिलने एवं आम जनता को इन दोनों चीजों के अधिक दाम पर न खरीदना पड़े इसको ध्यान में रखते हुये दोनो बस्तुयों को फ्री होल्ड करते हुये कहीं भी बेचने की नीति बनायी हैं।पीलीभीत को मॉडल बनाकर ही चैन लूँगा जिसमे हर बर्ग के लोगों के उत्थान का ध्यान रखा जायेगा।

गोष्ठी के आरम्भ में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश गंगवार ने किसानों की तरफ से एक हल स्मृति चिन्ह के रूप में देकर शुरू किया।गोष्ठी की क्षेत्रीय विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद,पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, विधान परिषद सदस्य सुधीर गुप्ता,जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने सम्बोधित किया ।इस कार्यक्रम के उपरांत राज्यमंत्री जितिन प्रसाद क्षेत्र के गाँव भोपतपुर,ज्योरहकल्यानपुर, बरगदा, मचबाखेड़ा, में भा ज पा की सदस्यता अभियान में भाग लेते हुये क्षेत्र में देबहा नदी से प्रभावित क्षेत्र के गाँव सतरापुर,व चिनोरा का दौरा कर लोगो से बार्ता कर बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेते हुए मुयाबजा दिलाने के लिये संभंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति सरकारी लाभ से वंचित न रह पाए।इस दौरे पर कार्यक्रम के दौरान उनके साथ बरखेड़ा चैयरमेन श्यामविहारी भोजवाल, पूर्व चैयरमेन अशोक गुप्ता, धुर्व कुमार पाण्डेय, डॉ सौरभ शर्मा राजेन्द्र पाठक,प्रधान अमित गुप्ता,रामदेव शर्मा,दिगम्बरदयाल गंगवार सहित क्षेत्र के कई गणमान्य पदाधिकारी ब कई लोग मौजूद रहे।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!