Latest Posts
   

कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा।न्यायालय को दिए प्रार्थना पत्र में पीड़ित जसवंत कुमार पुत्र मिश्रीलाल निवासी खजुरिया पचपेड़ा ने बताया है कि उसके ही गांव के भगवानदास,धर्मपाल,तिलकराम, श्याम विहारी, लक्ष्मी देवी ने दिनाँक18 मार्च को 8.30बजे रात में पुरानी रंजिश के तहत एक राय होकर मेरे घर में घुस आए और गंदी-गंदी गालियां देते हुए लात घुसो से मारपीट करने लगे शोर होने पर एकत्र भीड़ को देखकर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
न्यायालय के आदेश पर थाना प्रभारी मुकेश शुक्ला ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!