Latest Posts
   
home 

सड़क दुर्घटना में चीनी मिल के फोरमैन की मौत,पत्नी गम्भीर घायल

बरखेड़ा।क्षेत्र के ग्राम गाजीपुर मुगल के पैट्रोल पंप के पास टैम्पो बाइक की आमने सामने भिड़ंत में दम्पति घायल पति की मौत हो गई तथा महिला को गम्भीर हालत में मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया।आज सोमवार को 6 बजे सुबह बजे पीलीभीत के बरहा गाँव के रामनगर कालोनी के रहने बाले जिरमल सिंह 58 वर्ष बाइक से अपनी पत्नी के साथ बीसलपुर शुगर मिल में डयूटी करने जा रहे थे ।इसी दौरान गाजीपुर मुगल के पैट्रोल पंप के पास अचानक सामने से आ रहे टैम्पो ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों पति पत्नी मौके पर गम्भीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गये सूचना पर पी आर बी की गाड़ी से इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा लाया गया जहां जांच के बाद चिकित्सक ने जिरमलसिंह को मृत घोषित कर दिया पत्नी जसवीर कौर 50 वर्ष की गम्भीर हालत को देखते मुख्यालय रैफर कर दिया मौत की सूचना से परिजनों का अस्पताल परिसर में रो रो कर बुरा हाल है ।मृतक के पुत्र रंजीत सिंह ने बताया कि जिरमल सिंह बीसलपुर चीनी मिल में फ़ोर मैन के पद पर कार्यरत थे वह शनिवार को अपने घर बरहा पीलीभीत आ जाते थे और सोमवार को चीनी मिल चले जाते थे।सूचना पर पहुची पुलिस ने टैम्पो को कब्जे में ले लिया है चालक मौके से फरार हो गया ।पुलिस ने शब को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये मुख्यालय भेज दिया है।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!