Latest Posts
   

आंवला:व्यापारी की हत्या से आक्रोशित व्यापार मंडल ने किया बाजार बंद

बरेली। 20 सितंबर को कुछ अज्ञात चोरो ने सर्राफा व्यापारी के घर चोरी के लिए धावा बोला। विरोध करने पर सर्राफा व्यापारी को चोरो ने गोलीमार दी थी।
जिसके बाद से उनकी हालत नाजुक थी। आज सुबह ज़ब व्यापारी की मौत की सूचना व्यापार मंडल मे फैली तो
व्यापारियों ने बाजार बंद का ऐलान कर दिया। साथ ही व्यापार मंडल ने आंवला इंस्पेक्टर को हटाने की मांग रखी है।
व्यापारी बोले आंवला की सुरक्षा व्यवस्था को इंस्पेक्टर नही संभाल पा रहे हैं। ज़ब तक आंवला इंस्पेक्टर को नही हटाया जाता है बाजार बंद रहेगा ।

आंवला के वर्तमान विधायक और राज्य सरकार मे कैविनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने व्यापारियों को समझा कर बाजार को खुलवाया और अस्वासन दिया कि जल्द ही व्यापार मंडल द्वारा रखी गयी मांग पूरी की जाएगी।

 

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!