Latest Posts
   

न्यायालय के आदेश पर 5 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

 

बरखेड़ा।कस्बे में एक युवक पर कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। वही की निवासी 20 वर्षीय युबती ने न्यायालय ने शिकायती पत्र में बताया हैं कि बह अपने नाना के यहां रहकर पीलीभीत के निजी कालेज में ए एन एम के अंतिम सत्र की पढ़ाई कर रही हैं। इसी दौरान मेरी मौसी ने मेरी नौकरी के लिये एक चंद्रमोहन नाम के व्यक्ति से बात करबा कर बताया कि बह मेरी नौकरी विदेश में लगवा देगा जिसके चलते दिनांक 9 मई 24 को मुझे कुछ कागजात के साथ मेरी मौसी ललिता, शकुन्तला व चंद्रमोहन एक राय होकर पूरनपुर तहसील ले गये। और कुछ कागज लेकर अगले दिन दिनांक 10 मई 24 को पुनः पूरनपुर ले गये जहां पहले से बैठी सुनीता देवी पत्नी गांगारम ब गंगाराम पुत्र सेवाराम निवासी कसगंजा थाना घुँघचाई जहां एक चैंबर में बैठा कर चाय पिलाकर बेहोश कर धोखे से वैवाहिक दस्ताबेजो पर साइन करवा लिये।इसके बाद दिनांक 2 जून 24 को चंद्रमोहन मेरे घर बरखेड़ा आया औऱ मुझे अपने साथ ले जाने को कहने लगा साथ जाने से मना करने पर कहने लगा कि 10 मई 24 को मेरी शादी के कागज दिखाने लगा।कहा कि हमारी शादी हो चुकी हैं।धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस से की परन्तु कोई सुनबाई नही हुई।
न्यायालय के आदेश पर थानाप्रभारी ने 5 लोगों के खिलाफ थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!