Latest Posts
   
home 

किसानों का हो रहा सम्मान,माफियाओं का काम तमाम:केशव प्रसाद मौर्य

  • उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का पुलिस लाइन में भव्य स्वागत

बरेली ।प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पुलिस लाइन में मुजफ्फरनगर जाने से पहले हेलीकॉप्टर में ईधन लेने के लिए कुछ देर रुक मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा सपा में माफियाओ का मकड़ जाल है प्रदेश में भाजपा की योगी सरकार माफिया का काम तमाम कर रही है अभी तक 87 माफिया का काम तमाम हो चुका है।
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के पुलिस लाइन पहुँचने पर कैंट विधायक प्रदेश सहकोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का स्वागत पुष्प गुच्छ भेंटकर सांसद छत्रपाल गंगवार वन एवं पर्यावरण मंत्री अरुण सक्सेना एम एल सी बहोरन लाल मौर्य जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह ने किया।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!