Latest Posts
   
home 

मीरगंज मे पुलिस पर हमला, महिला कांस्टेबल पर छोड़ा कुत्ता,3 सिपाही समेत 5 घायल

  • दो गुटों में संघर्ष: विवाद बढ़ने पर दोबारा से थाने से मंगानी पड़ी पुलिस फोर्स

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा

बरेली : मीरगंज थाना क्षेत्र के हल्दी खुर्द गांव में रविवार को दीवार बनाने के विवाद में दो गुटों में संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों से ईंट-पत्थर व डंडे चले। सूचना पर पुलिस पहुंची तो अपना झगड़ा छोड़ दोनों पक्ष के लोग पुलिस से ही भिड़ गए और पथराव कर दिया। एक महिला सिपाही पर कुत्ता छोड़ दिया। तीन महिला पुलिसकर्मियों सहित सात लोग घायल हुए हैं। मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा। पुलिस ने गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर पांच उपद्रवियों को जेल भेजा है।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!