Latest Posts
   

शराब के नशे में सड़क पर दौड़ा रहे थे कार,एसपी ने किया चालान, कार को किया सीज

बरेली। थार गाड़ी पर शराब के नशे रात को हुड़दंग करना चार युवको को भारी पड़ गया। पुलिस ने गाड़ी का चालान कर युवको को मेडिकल कराकर शांति भंग मे चालान कर दिया।

कोतवाली थाना क्षेत्र के चौपला चौराहे  पर रात को चेकिंग पर निकले एसपी सिटी मानुष पारीक ने शराब के नशे में गाड़ी चला रहे 4 लोगो को पकड़कर उनका चालान कर दिया। वही कार को भी  सीज कर दिया। मेडिकल परीक्षण में ऐल्कोहल की पुष्टि होने पर आरोपियों का  चालान किया गया।

बता दें कि कार रुकवाने पर चालक वाहन को छोड़कर भागने लगे थे एसपी सिटी और इंस्पेक्टर कोतवाली ने सभी को दौड़ा कर पकड़ा।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!