Latest Posts
   
home 

कार्तिक पूर्णिमा के दिन रामगंगा में श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

बरेली।  कार्तिक पूर्णिमा के दिन श्रद्धालुओं ने रामगंगा में डुबकी लगाई, इस मौके पर हजारों की तादाद में रामगंगा में स्नान करने भक्तों का सैलाब देखने को मिला, रामगंगा तट पर श्रधालुओ के आने का सिलसिला सुबह अंधेरे से ही शुरू हो गया था, सूरज निकलते ही राम गंगा घाट पर भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली, भक्तो ने पतित पावनी माँ गंगा में आस्था और विश्वास की दुबकी लगाई, अपने परिवार की खुशहाली ले लिए माँ गंगा से आशीर्वाद मांगा, इस बार स्नान करने आने वालो की दिक्कत न हो इस के लिए जिला प्रशासन ने की खास व्यवस्था की थी ,घाट पर महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम को भी बनाया गया था, सुरक्षा की दृष्टि से कई वाचिंग टॉवर बनाए गए थे,घाट पर किसी भी वाहन पर जाने की अनुमति नही थी, इस मौके पर घाट पर गोताखोरों की टीम भी मौजूद रही, आपको बता दें कि रामगंगा घाट पर इस मौके पर विशाल चौबारी मेले का आयोजन किया जाता है जिसमे प्रदेश के कोने कोने से श्रद्धालु पहुचते हैं।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!