Latest Posts
   
home 

बरेली: बड़े बाईपास पर हुए हादसे में एक की मौत,तीन पुलिस कर्मी सहित आधा दर्जन लोग घायल

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा

बरेली/सीबीगंज । भोजीपुरा से परसाखेड़ा के डीपीएस स्कूल में ड्युटी करने जा रहे बाईक सवार गार्ड को पीछे से आ रही एक एस यू बी कार ने टक्कर मार दी ।

जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई सूचना पर सीबीगंज ब फतेगंज पश्चिमी थाने की पुलिस के साथ ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे इसी दौरान बरेली की तरफ से परसाखेड़ा की तरफ जा रहे चावल की बोरी से भरे एक ट्रक ने उन्हें घटना स्थल पर खड़ी आधा दर्जन बाईकों को रौंदते हुए वहां खड़े लोगों को टक्कर मार दी। इस घटना में तीन पुलिस कर्मी समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही भोजीपुरा , इज्जतनगर थाने की पुलिस के साथ ही एसपी सिटी, एसपी ट्रैफिक, सीओ किला, सीओ हाईवे के साथ ही अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घायलों को उपचार के लिए शहर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!