Latest Posts
   
home 

योगी सरकार में खनन माफियाओं के हौसले बुलंद‌,निजी कार्य के नाम पर चल रहा अवैध खनन

रिपोर्ट:विमलेश कुमार

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर पट्टी निवासी खनन माफिया आखिर ऐसी कौन सी परमिशन वनवा रहे हैं जिसमें कई गांव दौलतपुर पट्टी, मसीत अरसियावोझ और वर्रामऊ तक पटान कर रहे हैं। आखिर पिछले एक साल से ऐसा कौन सा निजी कार्य चल रहा है जो अभी तक पूरा नही हुआ।निजी कार्य की परमिशन पर धड़ल्ले से अवैध खनन को अंजाम दिया जा रहा है। स्थानीय लोगों की शिकायत के वावजूद कोई कार्रवाई भी नहीं हो रही है। यह अपने आप में एक बड़ा सबाल है।कि सूवे के मुखिया माफियाओं के खात्मे की वात करते हैं पर यहां तो माफिया ही हावी है।खनन की जांच के लिए टास्क फोर्स का गठन भी नही हुआ जो मुख्यमंत्री के आदेश है। फिलहाल सूत्रों की माने तो राजस्व अधिकारी स्वयं कार्रवाई नही करना चाह रहे जिसकी कोई गोपनीय वजह है।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!