Latest Posts
   
home 

भाजपा के ‘धाकड़’ नेता की बेशर्म वीडियो सोशल मीडिया पर हुई वायरल,केस दर्ज

@डेस्क। मंदसौर में नेशनल हाईवे पर महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखे भाजपा नेता मनोहर धाकड़ के खिलाफ पुलिस ने शुक्रवार को केस दर्ज कर लिया है। भाजपा नेता का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पुलिस ने जब जांच की तो भानपुरा थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे का निकला। आपत्तिजनक वीडियो सामने आने के बाद से ही मनोहर धाकड़ का मोबाइल स्विच ऑफ है। उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। इधर, धाकड़ महासभा युवा संघ ने भी आरोपी मनोहर धाकड़ को राष्ट्रीय महामंत्री पद से हटा दिया है।

पुलिस ने दो लोगों पर की एफआईआर भानपुरा टीआई आरसी दांगी ने दैनिक भास्कर को बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा था। जांच में वीडियो 13 मई की रात भानपुरा थाना क्षेत्र का निकला। पुलिस ने मनोहर धाकड़ और एक अन्य व्यक्ति पर धारा 296,285,3(5) बीएनएस के अंतर्गत केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

भाजपा नेता की पत्नी जिला पंचायत सदस्य दरअसल, मंदसौर के बनी गांव के रहने वाले मनोहर धाकड़ की पत्नी वार्ड क्रमांक-8 से जिला पंचायत सदस्य है। 13 मई की रात के इस वीडियो में मनोहर धाकड़ दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर खड़ी सफेद बलेनो कार (MP14CC4782) में एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में दिख रहे हैं।

21 मई से उनका एक अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है। जोकि एक्सप्रेस वे पर लगे हाई सिक्योरिटी कैमरे में कैद हुआ है। वीडियो इतना आपत्तिजनक और अश्लील है जिसको कि दिखाया नही जा सकता और न ही बता सकते हैं।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!