Latest Posts
   
home 

दो अलग अलग स्थान पर आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत

बरेली। मीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सिधौली स्थित एक भट्टे पर रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान मंगली पुत्र दुर्गा प्रसाद निवासी गौंटिया, सिधौली के रूप में हुई है।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि हादसा उस समय हुआ जब मंगली बारिश के बीच अपने काम में जुटा हुआ था। अचानक तेज गर्जना के साथ बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई दूसरी घटना बहेड़ी थाना क्षेत्र में बारिश से बचने को पेड़ के नीचे खड़े व्यक्ति पर गिरी आकाशीय बिजली दर्दनाक मौत हो गयी।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!