Latest Posts
   

5 लाख रुपये दिए बिना अगर कराया निर्माण तो करा दूंगा हत्या: श्याम बिहारी भोजवाल

रिपोर्ट:विमलेश कुमार

बरखेड़ा (पीलीभीत)।नगर पंचायत बरखेड़ा के वार्ड नंबर 5 निवासी मो नदीम पुत्र मो यामीन ने बरखेड़ा पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी जामा मस्जिद के पास प्लाट  है जिस पर 27 जून को नदीम कार्य करने के लिए लेवर लगाई थी, तभी नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी ने एक सभासद द्वारा उसे बुलाया और उससे मिठाई मांगी जब उसने मिठाई के बारे मे पूछा तो चेयरमैन श्याम बिहारी ने कहा की निर्माण करने के बदले मे हमे 5 लाख रुपये दो तभी निर्माण करना, नही तो हम हिन्दु मुस्लिम करा कर तुम्हारी हत्या करा देंगे।जब नदीम ने रुपये देने से मना किया तो चेयरमैन श्याम बिहारी आग बाबूला हो गये और नगर पंचायत कर्मचारियों को ले जाकर नदीम का बिल्डिंग मटेरियल का 50000 का समान भर ले गये।पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाई है।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!