Latest Posts
   
home 

बरेली में नंदी की भाला मारकर हत्या,राष्ट्रीय बजरंग दल कार्यकर्ताओं मे आक्रोश

बरेली।थाना शाही क्षेत्र के गांव सुकली में किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा आवारा गाय के पशुधन नंदी महाराज को लोहे का भाला मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष रोहित गंगवार मौके पर पहुंचे और उन्होंने ने थाना शाही पुलिस को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर (अज्ञात व्यक्ति) आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर जिला अध्यक्ष रोहित गंगवार ने कहा कि आए दिन इस प्रकार की घटना कुछ खुरापाती व्यक्तियों के द्वारा की जाती हैं ऐसी व्यक्ति के खिलाफ जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए, अगर पुलिस प्रशासन जल्द से जल्द ऐसे व्यक्ति के खिलाफ कानून कारवाई नहीं करता है तो राष्ट्रीय बजरंग दल बहुत बड़ा आंदोलन करेगा। थाना शाही पुलिस के ने डॉक्टर की टीम को बुलाकर नंदी महाराज का पोस्टमार्टम कराया। और उसके बाद जेसीबी मशीन मंगाकर गहरा गड्ढा खुदवाकर जिला अध्यक्ष रोहित गंगवार की टीम के सामने पुलिस प्रशासन ने नंदी महाराज का अंतिम संस्कार कराया। इस मौके पर राष्ट्रीय बजरंग दल के मीरगंज तहसील मंत्री प्रेम शंकर, मीरगंज नगर महामंत्री वीरेंद्र वर्मा, पवन कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

 

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!