Latest Posts
   

रंजिश में उजाड़ दी 50 बीघा पालेज की फसल, किसानों ने दी तहरीर

बरखेड़ा (पीलीभीत): क्षेत्र के गाँव टियूलिया में आपसी रंजिश के चलते दबंगों ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। यहाँ के निवासी जयवीर और तीन अन्य किसानों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गाँव के ही कुछ लोगों ने उनकी करीब 50 बीघा में खड़ी पालेज (ककड़ी, तरबूज) की फसल को रात के अंधेरे में पूरी तरह नष्ट कर दिया
पीड़ित किसानों का कहना है कि उन्होंने दिन-रात मेहनत और भारी लागत लगाकर फसल तैयार की थी, लेकिन 4 मार्च की रात रंजिशवश इस वारदात को अंजाम दिया गया। इस घटना से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है, जिससे उनके सामने जीविका का संकट खड़ा हो गया है।
पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मामले की छानबीन की जा रही है और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!