Latest Posts
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

जलभराव से परेशान वार्ड-4 के लोगों ने विधायक से लगाई गुहार

बरखेड़ा।कस्बा बरखेड़ा के वार्ड नंबर-4, कुन्दनपुर द्वितीय में जलभराव की गंभीर समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने विधायक प्रतिनिधि अशोक गुप्ता के माध्यम से क्षेत्रीय विधायक को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि लिटिल स्टार एकेडमी स्कूल के पास जलभराव के कारण स्कूली बच्चों को रोजाना पानी में होकर विद्यालय जाना पड़ रहा है। क्षेत्र में करीब 40 परिवार निवास करते हैं और तीन से चार फीट तक पानी भरे रहने से लोगों के सामने जान-माल का खतरा बना हुआ है। लोगों का कहना है कि नगर पंचायत की ओर से बनाए गए नाले का निकास नहीं होने के कारण पानी की समस्या लगातार बनी हुई है। आरोप है कि नाले का निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया, जिससे बरसात के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है। शिकायतकर्ताओं ने यह भी बताया कि वर्ष 2023 में जलभराव की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया गया था। उस समय नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल ने पानी उतरने के बाद स्थायी समाधान कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन तीन वर्ष बीत जाने के बावजूद समस्या का निस्तारण नहीं हो सका। क्षेत्रवासियों ने विधायक से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देकर जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है। ज्ञापन पर लक्ष्मण प्रसाद, सुखलाल, श्याम बिहारी, नरेश कुमार, वीर सिंह, मुनीष कुमार, कौशल, राणा प्रताप सिंह, आयुष भारती, प्रदीप कुमार, शिवम समेत करीब 40 लोगों के हस्ताक्षर हैं।

Read More
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

रामगंगा के कटान से मन्दिर की हुई क्षति देखने मौके पर पहुंचे डीएम और एडीएम 

बरेली। जनपद के डीएम अविनाश सिंह और एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह मीरगंज तहसील के के गांव कपूरपुर में रामगंगा के कटान के द्वारा मंदिर को हुई क्षति देखने के लिए मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने बाढ़ खण्ड के अधिकारियों मीरगंज एसडीएम और गांव के प्रधान हरीश लोधी से मौके से स्थिति के बारे में बारीकी से जाना डीएम अविनाश सिंह ने बताया कि बरेली में पिछले दिनों से बारिश हो रही है जिसको लेकर रामगंगा का जलस्तर काफी बड़ा है जिसको लेकर कपूरपुर में मंदिर को क्षति पहुंची है पर…

Read More
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

लगातार हो रही बारिश से रोड का पुल धंसकर गड्ढे में हुआ तब्दील,कई राहगीर गिरकर हुए चोटिल

बरेली। फतेहगँजपूर्वी क्षेत्र के ग्राम मानपुर त्रिलोक में दातागंज रोड पर स्थित पुल एक स्थान पर धंसकर गहरे गड्ढे में तब्दील हो चुका है इसी पुल से रामगँगा का बड़ता पानी तेजी के साथ बहे रहा है जहाँ से गुजरने बाले राहगीर/वाहन चालक घटनाओं के शिकार होकर चोटिल हो रहे हैँ वहीं वाहन छतिग्रस्त हो रहे हैँ। दातागंज रोड में कई किलो मीटर तक सड़क में जगह-जगह गहरे गड्ढे समेत कई जगह सड़क धंसी पाई।यहाँ जो बड़ी बात देखने को मिली वह है कि मानपुर स्थित पुल धंसकर गहरे गड्ढे…

Read More
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

स्मार्ट सिटी में नाव चलाने को हुए मजबूर, डबल इंजन सरकार की विकास गाथा का पर्दाफाश

स्मार्ट सिटी की खुली पोल लगातार हो रही बारिश से बरेली का बुरा हाल घरों में घुसा पानी रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा बरेली। स्मार्ट सिटी के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च करने का दावा करने वाले नगर निगम प्रशासन की पोल खुल गई है। वार्ड 64 सिक्लापुर (फर्नीचर मंडी) में जलभराव इतना भयंकर हो गया कि वार्ड पार्षद जयप्रकाश राजपूत को गली में नाव डालकर क्षेत्रवासियों को इधर-उधर पहुंचाना पड़ा। यह तस्वीर नगर आयुक्त और भाजपा मेयर डॉ. उमेश गौतम और डबल इंजन सरकार के तथाकथित विकास कार्यों पर करारा तमाचा है।…

Read More
error: Content is protected !!