Latest Posts
   
home बदायूँ बरेली राज्य 

बरेली: 7 लाख की अफीम के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार, बारादरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बरेली।जनपद में नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बारादरी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने घेराबंदी कर एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध अफीम बरामद हुई है।

389 ग्राम अफीम और बाइक बरामद
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर की गई इस कार्रवाई में आरोपी के पास से 389 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गई है। बरामद की गई इस अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 7 लाख रुपये आंकी जा रही है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक स्प्लेंडर बाइक को भी अपने कब्जे में ले लिया है।
एक आरोपी फरार, तलाश जारी
पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपने एक अन्य साथी आकाश का नाम भी उजागर किया है, जो फिलहाल मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस टीम फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई
थाना बारादरी पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।

 

Related posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!