Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

बरेली: खनन विभाग का बाबू 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई

Report:nandkishor sharma

Edited by:mohit k johari

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बार फिर एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार दोपहर टीम ने खनन विभाग के कार्यालय में छापेमारी कर एक बाबू (लिपिक) को ₹10,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद से पूरे विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, रोठा गांव के निवासी वेदप्रकाश ने एंटी करप्शन टीम से बाबू की शिकायत की थी। वेदप्रकाश ने आरोप लगाया था कि उनकी गाड़ी को अवैध खनन के नाम पर पकड़ने और फिर उसे छोड़ने के एवज में खनन विभाग का बाबू महबूब अली पैसों की मांग कर रहा था।

इससे पहले शिकायतकर्ता ने किला चौकी पुलिस पर भी इसी मामले में वाहन पकड़ने और छोड़ने के नाम पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगाए थे।

छापेमारी के दौरान अफरातफरी

भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन यूनिट) ने शिकायत की पुष्टि करने के बाद सोमवार को जाल बिछाया। जैसे ही बाबू महबूब अली ने वेदप्रकाश से रिश्वत की रकम थामी, पहले से तैयार टीम ने उसे दबोच लिया। आरोपी लिपिक की गिरफ्तारी होते ही खनन कार्यालय के अन्य कर्मचारियों में भगदड़ मच गई।

Related posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!