Latest Posts
   
home बदायूँ बरेली राज्य 

बुलडोजर एक्शन: सीएम ग्रिड योजना के तहत 60 दुकानों पर कार्रवाई, सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू व्यापारी और अतिक्रमण टीम मे नोकझोंक

 

  • धर्मकांटे से कोहड़ापीर तक एक्शन: तीन बुलडोजर के साथ भारी पुलिस बल तैनात
  • नोटिस के बाद कार्रवाई: बरेली में सड़क चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन सख्त

बरेली। होली के बाद शहर में एक बार फिर अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। मंगलवार को प्रेमनगर थाना क्षेत्र में धर्मकांटे से कोहड़ापीर तक नगर निगम की टीम ने बड़े स्तर पर बुलडोजर कार्रवाई शुरू की। इस दौरान तीन बुलडोजर और भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा।

सीएम ग्रिड योजना के दूसरे चरण के तहत चल रही इस कार्रवाई में पहले से चिन्हित दुकानों पर निशान के आधार पर तोड़फोड़ की जा रही है। कई दुकानदारों ने खुद ही अपना सामान हटाना शुरू कर दिया, जबकि अतिक्रमण वाले हिस्सों को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया।

दुकानदारों को नोटिस जारी कर दिया गया था। साथ ही, अतिक्रमण की जद में आने वाली दुकानों और निर्माणों पर लाल निशान भी लगा दिए गए थे। प्रशासन का कहना है कि कार्रवाई पूरी तरह नियमानुसार की जा रही है।

प्रशासन के मुताबिक, इस पूरे अभियान का मकसद शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाना है।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!