Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य 

पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। बुधवार को नेशनल हाइवे के झुमका चौराहे पर अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से रात की ड्यूटी से लौट रहे साइकिल सवार वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गयी।पुलिस ने शब को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।टक्कर मारकर भाग रहा पिकअप और चालक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
जानकारी के मुताबिक गांव धनतिया निवासी चंद्रपाल गंगवार (75) परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में मौजूद एक कार शोरूम पर रात की चौकीदारी करते थे।रोज की तरह बुधवार सुबह को वह रात की ड्यूटी करके साइकिल के द्वारा घर लौट रहे थे।झुमका चौराहे पर जब वह अपने गांव की तरफ मुड़े तभी बिलवा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में उनकी पहिए के नीचे कुचलकर मौत हो गई।टक्कर मारकर भाग रहे पिकअप और चालक को राहगीरों ने पकड़ लिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शब को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।चालक को हिरासत में ले लिया। पिकअप को थाना परिसर में खड़ा कर लिया।वह अपने पीछे पत्नी सावित्री देवी,पुत्र हरेंद्र गंगवार,पुत्री सोनिया को छोड़ गए है।हादसा थाना सीबी गंज और फतेहगंज पश्चिमी की सीमा पर हुआ जिससे दोनों थाना की पुलिस पहुंची।लेकिन बगैर किसी विवाद के स्थानीय थाना पुलिस ने शब को पोस्टमार्टम को भेज दिया।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!