Latest Posts
   
अंतरराष्ट्रीय उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

पीलीभीत पुलिस ने 2.15 करोड़ की ड्रग्स भट्टी में जलाकर की खाक

पीलीभीत। जनपद में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने शुक्रवार को एक निर्णायक कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के निर्देशन में करोड़ों रुपये के मादक पदार्थों को नष्ट किया गया। जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी (DDC) ने विभिन्न थानों में दर्ज 95 मुकदमों से संबंधित करीब 2.15 करोड़ रुपये की ड्रग्स को वैज्ञानिक विधि से भट्टी में जलाकर विनष्ट कर दिया।

16 थानों का माल, 71 किलो नशीला पदार्थ
जनपद के 16 अलग-अलग थानों में दर्ज 95 अभियोगों से संबंधित भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ जमा थे। इसमें  शामिल था। कुल 70.908 किलोग्राम नशीले पदार्थों को निस्तारण के लिए चिन्हित किया गया था, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 2.15 करोड़ रुपये  आंकी गई है।

न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में गठित ड्रग डिस्पोजल कमेटी ने इस पूरी खेप को बरेली जनपद के सी.बी. गंज थाना क्षेत्र स्थित ENVIRAD MEDICARE PVT LTD परसाखेड़ा ले जाकर वहां मौजूद इन्सिनेटर (भट्टी) के माध्यम से नष्ट कराया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मानकों का पालन करते हुए इस विनिष्टीकरण की प्रक्रिया को अंजाम दिया गया।

पुलिस महानिदेशक के निर्देशों पर चलाए जा रहे इस अभियान का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने किया। कार्रवाई के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक  के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी नगर/सदर जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी के सदस्य और जनपदीय डीसीआरबी (DCRB) शाखा की टीम मौजूद रही।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!