Latest Posts
   
home पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

निरंजन कुंज कॉलोनी में बड़ी लापरवाही, JCB से खुदाई के दौरान कटी चालू गैस पाइपलाइन, काफी देर बाद शिकायत पर पहुंचे जिम्मेदार


पीलीभीत।निरंजन कुंज कॉलोनी में पिछले पांच-छह दिनों से चल रहे अंधाधुंध खुदाई कार्य ने एक बेहद खतरनाक मोड़ ले लिया। कॉलोनी में रोजाना बिना किसी सुरक्षा मानकों के नए-नए गड्ढे खोदे जा रहे थे, लेकिन आज लापरवाही की सारी हदें पार हो गईं।
मिली जानकारी के अनुसार, आज कॉलोनी में जेसीबी (JCB) मशीन से की जा रही खुदाई के दौरान वहां से गुजर रही मुख्य गैस पाइपलाइन पूरी तरह से कट गई। सबसे गंभीर बात यह है कि यह गैस पाइपलाइन पूरी तरह वर्किंग (चालू) है और इसमें गैस की सप्लाई जारी थी। पाइपलाइन कटते ही इलाके में गैस रिसाव का खतरा पैदा हो गया, जिससे स्थानीय निवासियों में हड़कंप मच गया और दहशत का माहौल बन गया। हालांकि काफी देर बाद पहुँचे अधिकृत एजेंसी के कर्मचारियों ने पाइप लाइन को रिपेयर का काम शुरू कर दिया किंतु यदि इस बीच कोई हादसा हो जाता तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेता।

स्थानीय निवासियों ने अत्यंत रोष व्यक्त करते हुए बताया कि इतनी संवेदनशील और खतरनाक खुदाई के बावजूद मौके पर गैस कंपनी का कोई भी तकनीकी कर्मचारी या सुरक्षा सुपरवाइजर मौजूद नहीं था। ठेकेदार द्वारा बिना किसी रूट मैपिंग  के रिहाइशी इलाके में जेसीबी चलवाई जा रही है।

हादसा हुआ तो जिम्मेदारी किसकी?
कॉलोनी के लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से लगातार की जा रही इस खुदाई से पूरी कॉलोनी गैस चेंबर और मलबे के ढेर में तब्दील हो रही है। आज चालू गैस पाइपलाइन कटने के बाद भी काम करा रही एजेंसी का कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति मौके पर नहीं पहुंचा। निवासियों ने तीखे सवाल खड़े करते हुए कहा, “यदि इस गैस रिसाव के कारण कोई चिंगारी सुलग जाती और कोई बड़ी त्रासदी या आगजनी हो जाती, तो इस भारी जान-माल के नुकसान की जिम्मेदारी आखिर कौन लेता?

Related posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!