Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

 ‘विकसित भारत जी राम जी योजना’ का भव्य शुभारंभ, विधायक ने किया वृक्षारोपण


​बरखेड़ा। ग्राम पंचायत पिपरिया मंडन में आज ‘विकसित भारत जी राम जी योजना  का  शुभारंभ किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बरखेड़ा के माननीय क्षेत्रीय विधायक स्वामी प्रवक्ता नँद  रहे, जिन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विधायक  द्वारा ग्राम पंचायत परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।
​कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार द्वारा आयोजित ‘विकसित भारत जी रामजी  के राष्ट्रीय स्तर के शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण (लाइव टेलीकास्ट) बड़ी स्क्रीन के माध्यम से ग्रामीणों को दिखाया गया। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
​इस अवसर पर शासन की योजनाओं को धरातल पर उतारने वाले विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी  वेदप्रकाश, एपीओ मनरेगा  अनामिका गंगवार, ग्राम विकास अधिकारी  सुमित कुमार, ग्राम प्रशासक प्रतिनिधि  अमित गुप्ता, ब्लॉक मिशन मैनेजर  एजाज और पंचायत सहायक कु. रिषिता गुप्ता ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यथित स्वामी प्रवक्ता नँद ने कहा कि ‘विकसित भारत जी राम जी ‘ का मुख्य उद्देश्य सरकार की सभी लाभकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुँचाना है। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे सरकारी योजनाओं की जानकारी लें और उनका लाभ उठाकर अपने जीवन को समृद्ध बनाएँ।
​कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने भारत को ‘विकसित राष्ट्र’ बनाने की शपथ ली।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!