Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

शराब के नशे में बेसुध महिला को देखने उमड़ी भीड़,ग्रामीणों की सूचना पर मां को देखने बेटा भी नशे की हालत में पहुंचा

बरेली ।जनपद में थाना फतेहगँज पूर्वी क्षेत्र के ग्राम खनपुरा निवासी एक 46 वर्षीय महिला किसी कार्य से दूधमुँहे मासूम और तीन वर्षीय बेटी सँग घर से बहार गई थी।मंगलवार दोपहर ग्राम शाहपुर बनियान के पास यह महिला शराब के नशे में धुत पड़ी पाई गई जहाँ बच्चे रोते विलखते दिखे जहाँ बारिश होने पर नशे में धुत महिला और मासूम बच्चे भीगते रहे।कुछ समयँ बाद महिला को होश आने पर महिला लड़खड़ाती हुई शाहपुर गाँव तक पहुँची जहाँ वह जमीन पर गिरने के बाद बेहोश हो गई जिसे देखने को तमाम ग्रामीण राहगीर एकत्रित हो गए जहाँ रोते दुधमुँहे बच्चे को दर्शक महिलाओं ने दूध पिलाने को कहा जहाँ नशेड़ी महिला ने मासूम को दूध नहीं पिलाया बल्कि नशे में झुमती रही।ग्रामीणों का कहना था कि महिला दो पौवा पीने के बाद एक पौवा अपनी गोट में लगाए घूम रही थी जिसे ग्रामीणों ने निकालकर फेंका।

सड़क किनारे जमीन पर पड़ी नशेड़ी महिला की सूचना महिला के परिजनों व ग्राम प्रधान को फोन द्वारा दी जहाँ सूचना पर लड़-खड़ाते पहुंचा नशेड़ी बेटा भी महिला के पास जाकर गिर पड़ा लोगों के हंसने से बखलाए नशेड़ी युवक ने लोगों से अभद्रता भी की जहाँ यह नजारा देखने बालों का ताँता लग गया।नशेड़ी महिला खनपुरा निवासी मुकेश की पत्नी बताई जा रही है जो धान की गढ़ाई करने बहार गया हुआ था।

Related posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!