Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

कृषि प्राविधिक सहायक पद पर नियुक्ति होने पर गांव में मनाया जश्न


​बरखेड़ा: क्षेत्र के छोटे से गांव बहादुरपुर हुक्मी के निवासी कृष्ण कुमार ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर सरकारी सेवा में स्थान बनाकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। भूप राम के पुत्र कृष्ण कुमार का चयन उत्तर प्रदेश में ‘कृषि प्राविधिक सहायक, के पद पर हुआ है।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित कृषि प्राविधिक सहायक भर्ती परीक्षा 13जुलाई 2025 में संपन्न हुई थी। इस परीक्षा का परिणाम 23 जून 2026 को घोषित किया गया, जिसमें कृष्ण कुमार ने सफलता प्राप्त कर अपने परिवार और गांव को गौरवान्वित किया। कृषि विभाग में यह पद ब्लॉक स्तर पर कार्य करने के लिए होता है, जहाँ वे किसानों की उन्नति के लिए अपनी सेवाएं देंगे।
​कृष्ण कुमार की इस उपलब्धि पर शनिवार, 18 जुलाई को दोपहर बाद उनके पैतृक गांव बहादुरपुर हुक्मी में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, भाजपा नेता एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख अशोक गंगवार और ग्राम प्रधान अमित कुमार गंगवार ने विशेष रूप से शिरकत की।
​इस अवसर पर अतिथियों और ग्रामीणों ने कृष्ण कुमार को फूल-मालाएं पहनाईं और मिठाई खिलाकर उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!