थाना बरखेड़ा पुलिस की कार्रवाई, अलग-अलग मामलों में दो अभियुक्त गिरफ्तार
बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा पुलिस ने 19 जुलाई 2026 को दो अलग-अलग मामलों में वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
मामला 1: युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म का आरोपी को थाना पुलिस ने एक युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। वीरेश, पुत्र कबूतर उर्फ प्रेमपाल, निवासी ग्राम पुन्नापुर, थाना बरखेड़ा को पुलिस ने अभियुक्त को पतरासा तिराहे के पास यात्री शेड से गिरफ्तार किया।
14 जुलाई 2026 को वादी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर ले गया है। इसके बाद पुलिस ने वीरेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी
मामला 2: अश्लील वीडियो बनाकर दुष्कर्म करने और वायरल करने की धमकी देने के
दूसरे मामले में, पुलिस ने अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर दुष्कर्म करने और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने वाले आरोपी को ज्ञान सिंह, पुत्र किशनपाल, निवासी ग्राम डेड़ेला नगला, थाना दातागंज, जिला बदायूँ को शाहीपुर रेलवे स्टेशन के पीछे, फिरोजाबाद-गंगुपूरी मार्ग पर स्थित तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। जिसे 17 जुलाई 2026 को पीड़िता ने थाने में शिकायत पर बताया कि आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही, आरोपी इन वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दे रहा था। इस पर पुलिस ने आरोपी ज्ञान सिंह के खिलाफ़ मामला दर्ज कर किया था,पुलिस द्वारा दोनों ही मामलों में कानूनी कार्रवाई पूरी कर अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है।
