Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

निजी कंपनी के कर्मचारी की अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत

बरखेड़ा।उत्तराखंड के रुद्रपुर में ड्यूटी पर जाते समय एक निजी कंपनी के कर्मचारी की अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। इस आकस्मिक हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों की चीख-पुकार से पूरे मोहल्ले का माहौल गमगीन हो गया है।
​कस्बा बरखेड़ा के वार्ड नंबर 9 निवासी राजेंद्र प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका 45 वर्षीय पुत्र रमेश कुमार उर्फ रामू सैनी रुद्रपुर (उत्तराखंड) की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। रोज की तरह वह सोमवार की रात करीब 9 बजे के बाद अपने किराए के कमरे से पैदल ड्यूटी पर जा रहा था।​रास्ते में वोल्टास कंपनी के ढाल के पास पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद रमेश गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे गिर पड़ा।
​कुछ देर बाद साथ में काम करने वाले जीवन लाल को घटना की भनक लगी, तो उसने तुरंत फोन पर परिजनों को सूचना दी और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर बरेली रेफर कर दिया। बरेली ले जाते समय रास्ते में ही रमेश ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव को रात में ही उनके पैतृक घर बरखेड़ा ले आए।
​मृतक की पत्नी पूजा देवी की सूचना पर बरखेड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
​मृतक रमेश काफी समय से रुद्रपुर में रहकर मेहनत-मजदूर कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। उसके परिवार में 17 वर्षीय पुत्र हर्षित और 14 वर्षीय पुत्री दिवांशी हैं, जो पढ़ाई कर रहे हैं। पिता के अचानक हुए निधन से दोनों बच्चे और पूरा परिवार गहरे सदमे और शोक में डूबा हुआ है।

Related posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!