Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

सीआईएसएफ के नव-नियुक्त जवान मनीष पासवान का भव्य नागरिक अभिनंदन

पूरनपुर (पीलीभीत)। मोहल्ला बमनपुरी निवासी महेंद्र पासवान के सुपुत्र मनीष पासवान ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की अत्यंत कठिन ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी कर देश सेवा की राह पर कदम बढ़ाए हैं। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद प्रथम बार गृह नगर आगमन पर मनीष पासवान के सम्मान में नगर पालिका सभागार में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए माननीय नगर पालिका अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र गुप्ता ने नव-नियुक्त जवान का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि मनीष ने अपनी कड़ी मेहनत से न सिर्फ अपने परिवार का बल्कि पूरे पूरनपुर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। देश के सुरक्षा बल में उनका शामिल होना क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी देश सेवा के लिए प्रेरित करेगा।
समारोह का कुशल संचालन भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष हर्ष प्रधान द्वारा किया गया। इस गौरवशाली और गरिमामयी अवसर पर नगर के संभ्रांत नागरिकों के साथ-साथ बड़ी संख्या में मातृशक्ति भी उपस्थित रही।
समारोह के दौरान भाजपा के नगर महामंत्री व सभासद सूरज बाथम एडवोकेट, नगर उपाध्यक्ष मानस शुक्ला, नगर उपाध्यक्ष उपेन्द्र भारती, श्री हरिराम गौतम, मनोज पासवान, सभासद सौरभ सक्सेना, सभासद प्रतिनिधि तौफीक अहमद, सभासद नादिर रजा, सभासद दिनेश भारती उपस्थित रहे। इसके साथ ही पूर्व सभासद फूलचंद्र राठौर, पूर्व सभासद राधेश्याम सागर, सौरभ पाल लकी, प्रदीप शर्मा, जीत सिंह, राकेश पासवान सहित तमाम गणमान्य जनों ने मनीष पासवान और उनके पूरे परिवार को इस ऐतिहासिक सफलता पर बधाई दी।

Related posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!