Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

कांवड़ दल का पुष्प वर्षा से स्वागत,धार्मिक सद्भाव और आपसी भाईचारे की मिसाल पेश

बरखेड़ा।कछला गंगा घाट से 51 लीटर पवित्र गंगाजल लेकर बरखेड़ा लौटे सात सदस्यीय कांवड़ दल का सावन के अंतिम सोमवार को गाजीपुर मोड़ तिराहे पर समाजसेवी सेठ मोहम्मद अनस ने पुष्प वर्षा एवं माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।इस दौरान सेठ मोहम्मद अनस ने धार्मिक सद्भाव और आपसी भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए सभी कांवड़ियों का सम्मान किया और उनकी मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारत की खूबसूरती आपसी प्रेम, भाईचारे और एक-दूसरे की आस्था का सम्मान करने में है। सभी धर्मों के लोगों को एक-दूसरे की भावनाओं और धार्मिक आस्थाओं का सम्मान करना चाहिए।कांवड़ियों के बरखेड़ा पहुंचने पर पुष्प वर्षा और माल्यार्पण के दौरान हर-हर महादेव के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। मुस्लिम समाज से जुड़े सेठ मोहम्मद अनस द्वारा शिवभक्त कांवड़ियों का सम्मान किए जाने को क्षेत्र में गंगा-जमुनी तहज़ीब और सामाजिक सौहार्द की मिसाल के रूप में देखा गया।कांवड़ दल में रवि गंगवार, सौरभ, अभिषेक, सूरज, किशन, मनोज और प्रदीप शामिल रहे। स्वागत के अवसर पर समाजसेवी सेठ मोहम्मद अनस, लाल बहादुर गंगवार, उवैश कुरैशी, शाहिद अली, दिव्यांश कटियार, हरेंद्र गंगवार सहित नगर के अनेक लोग मौजूद रहे।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!