Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारीयों ने दो ट्रकों में पशुओं से भरी गाड़ी पकड़ीं, कार्रवाई की मांग

बरेली /फतेहगंज पश्चिमी। राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी ने पशुओं से भरी दो कैंटर गाड़ी पकड़ीं। ‌जानकारी के अनुसार आज सोमवार दोपहर को दो ट्रकों में क्षमता से अधिक 20 गौवंशीय पशु समेत 40 पशु भरे हुए दो ट्रकों को राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं ने पकड़कर पुलिस को सौंपे है।
राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष रोहित गंगवार एवं राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अमित कुमार गंगवार के द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।
तहरीर के मुताबिक सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे गांव धंतिया में हाजी शकील की डेयरी से 20 गौवंश समेत 40 से अधिकतम पशु हाथ मुंह बांधने के बाद ठूंस ठूंसकर दो डीसीएम गाड़ी में भरकर ले जाया जा रहे थे।
सूचना पर अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल जिलाध्यक्ष रोहित गंगवार अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अमित कुमार गंगवार की अगुवाई में फतेहगंज पश्चिमी नगर अध्यक्ष डॉक्टर मुदित प्रताप नगर मंत्री गौरव शर्मा सिंह, विजय गंगवार, शिवा राठौर, चंद्रेश, विजय मौर्य, शिवा कश्यप आदि ने हाइवे पर शंखा नदी पुल के पास दोनो डीसीएम गाड़ी को रोक लिया। इस दौरान राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी से ट्रक चालक और गाड़ी में बैठे कई लोगों से कहासुनी हो गई। मामला हाथापाई तक पहुंचने पर पुलिस को सूचना दी गईं। कुछ देर में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार मय फोर्स के पहुंच गए। दोनो ट्रक और चालकों को कब्जे में ले लिया। राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष रोहित गंगवार एवं अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अमित कुमार गंगवार ने बताया पशुओं के पैर मुंह बंधे थे।पशुओं को ठूंस ठूंसकर भरा गया था बताया कि घटना के फोटो और वीडियो भी उनके पास मौजूद हैं। उन्होंने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत संबंधित व्यक्तियों और वाहन चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीओ हाइवे देवेश सिंह ने बताया पशु भरे ट्रक और चालक पुलिस के कब्जे में है। फतेहगंज पश्चिमी पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!