Latest Posts
   

जेठ के मना करने पर गुस्से में महिला ने लगाए थे गलत आरोप, आपसी सहमति से सुलझा मामला

बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम बसथना में एक महिला द्वारा गुस्से में लगाए गए गलत आरोपों का मामला दोनों पक्षों की आपसी सहमति से सुलझ गया है। जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि महिला के पति की मौत किसी संदिग्ध कारण से नहीं, बल्कि गंभीर बीमारी के चलते हुई थी।​प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बसथना निवासी श्रीकृष्ण की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। मृतक के बड़े भाई भानुप्रताप ने बताया कि घटना के समय श्रीकृष्ण की पत्नी अनफूल का फोन नहीं लग रहा था। जब मकान मालिक से संपर्क किया गया तो पता चला कि वह घर पर नहीं है।
​परिजनों ने कुछ समय तक उनका इंतजार किया, जिसके बाद मायके पक्ष के लोगों की उपस्थिति में ही मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।  जेठ द्वारा कुछ बातों पर रोक लगाने से नाराज होकर महिला अनफूल ने गुस्से में आकर गलत आरोप लगा दिए थे।
​मामले की शिकायत और उसके बाद हुई जांच-पड़ताल में यह साफ हो गया कि श्रीकृष्ण की मृत्यु बीमारी से ही हुई थी। इसके बाद दोनों पक्षों के प्रबुद्ध लोगों और परिजनों ने बैठकर आपसी बातचीत की।
​सहमति के दौरान यह निर्णय लिया गया कि मृतक श्रीकृष्ण की संपत्ति में उनका पूरा हिस्सा उनकी पत्नी अनफूल को दिया जाएगा। दोनों पक्षों में फैसला होने के बाद महिला अनफूल अपने भाई के साथ संतुष्ट होकर अपनी ससुराल बसथना वापस चली गई।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!