Latest Posts
   

परचून की दुकान पर कहासुनी के बाद युवक से मारपीट, सिर पर पत्थर मारकर किया गंभीर रूप से घायल

​बरखेड़ा: क्षेत्र स्थित ग्राम गहलुईया में दुकान पर सामान लेने गए एक युवक पर तीन लोगों द्वारा जानलेवा हमला करने और लाठी-घूंसों व पत्थर से बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है।
​पीड़ित की मां सीमा देवी पत्नी मेवाराम निवासी गहलुईया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 12 अक्टूबर 2026 को उनका पुत्र शिवम गांव में ही स्थित मुत्री देवी की परचून की दुकान पर सामान लेने गया था। दुकान पर किसी बात को लेकर गांव के ही हेमराज पुत्र डालचंद से उसकी कहासुनी हो गई।
​आरोप है कि इसके बाद हेमराज ने अपने भाई लालजीत और चाचा नोखेलाल के साथ मिलकर शिवम को लात-घूंसों से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान हेमराज ने शिवम के सिर पर पत्थर से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
​बीच-बचाव करने पहुंची पीड़िता के साथ भी आरोपियों ने अभद्रता की, गंदी-गंदी गालियां दीं और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।
​पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्यबाही शुरू कर दी हैं।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!