युवक को घर में घुसने से टोकने पर भाई को दी जान से मारने की धमकी, पुलिस में शिकायत दर्ज

बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा के एक मामले में एक युवक ने आरोप लगाया है कि एक अन्य युवक को रात के समय उसके घर में घुसते हुए टोकने पर, आरोपी ने उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी है।
साहिल निवासी वार्ड नं 8 बरखेड़ा के मुताबिक, घटना 26 अक्टूबर की रात करीब 11:30 बजे की है। उसने आरोप लगाया कि कसबा बरखेड़ा वार्ड नंबर 5 का निवासी वार्ड नं 8 का एक युबक, नियत खराब होने के कारण उसके घर में घुसने की कोशिश कर रहा था।
शिकायतकर्ता का कहना है कि उसने आरोपी को देख लिया और शोर मचा दिया। पकड़े जाने के डर से आरोपी मौके से भाग गया।
पीड़ित ने शिकायत में आगे बताया कि 28 अक्टूबर को दोपहर करीब 2:00 बजे, आरोपी ने उसके छोटे भाई को गाजीपुर मोड़ के पास घेर लिया.।आरोप है कि आरोपी ने छोटे भाई को धमकी देते हुए कहा अगर तुम्हारे भाई ने मेरे खिलाफ थाने में रिपोर्ट दी, तो मैं तुम दोनों भाइयों को जान से मार दूंगा।
साहिल ने अपनी शिकायत में यह भी दावा किया है कि आरोपी पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है । पीड़ित परिवार ने आरोपी की धमकियों से डरे होने की बात कही है और पुलिस से मामले की रिपोर्ट दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
पूछे जाने पर थानाप्रभारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत की जांच कर कार्यबाही की जॉयेगी।
