दिनदहाड़े घर में घुसकर साइकिल चोरी करते युवक को पकड़ा, जेल भेजा
बरखेड़ा। कस्बे के वार्ड नंबर नौ में दिनदहाड़े घर में घुसकर साइकिल चोरी कर भाग रहे युवक को परिजनों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
वार्ड नंबर नौ निवासी नफीस अहमद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 अक्टूबर की सुबह करीब नौ बजे एक युवक उनके घर में घुसकर साइकिल चोरी कर भागने लगा। इसी दौरान परिजनों ने उसे देख लिया और पीछा कर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विनोद कुमार निवासी गंगापुरी बताया।
क्षेत्राधिकारी बीसलपुर राहुल पांडेय ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।