भाई दूज पर पत्नी को लेने गए युवक की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल रेफर
बरखेड़ा।भाई दूज के मौके पर मायके गईपत्नी को लेने ससुराल गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हालत खराब हो गई। परिजन उसे आननफानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जहर का संदेह जताते हुए हालत गंभीर बताकर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित युवक विनोद कुमार 23 वर्ष निवासी मुड़िया कुंडरी के पिता नेवाराम ने बताया कि वह गुरुवार सुबह अपनी पत्नी को लेने ससुराल ज्योरहा कल्यानपुर गया था, आरोप है कि वहां किसी बात को लेकर कहासुनी ब क्लेश हो गया। विनोद का आरोप है कि इसी दौरान ससुर, साले और पत्नी ने उसके साथ मारपीट की और उसे जहर देने का भी शक है।कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी शाम करीब 6 बजे फोन पर सूचना मिलने पर पिता नेवाराम ससुराल पहुंचे और बेटे को लेकर सीएचसी बरखेड़ा इलाज के लिए आए।
सीएचसी में मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक जांच के बाद जहर का संदेह जताया और हालत गंभीर होने के कारण विनोद को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से थाने में कोई शिकायत नहीं दी गई है।