Latest Posts
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य 

मवेशी व्यापारी की हत्या में दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार , एक फरार

बरेली। थाना आंवला क्षेत्र में बीती रविवार रात को 25 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर गोली मारने की सनसनीखेज वारदात सामने आई थी । आरोपी पर बकाया रकम चुकाने से बचने के लिए पिता-पुत्र पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी जिसमें 21 वर्षीय अकरम अली की मौत हो गई और उसके पिता अशरफ अली घायल हो गए।

एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि थाना आंवला क्षेत्र में फायरिंग के हमले में मवेशी व्यापारी अकरम की मौत हो गई, जबकि उसके पिता अशरफ अली गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घटना में दो आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है जबकि घटना में शामिल एक आरोपी अभी भी फरार है।

बरेली के आंवला थाना क्षेत्र के मोहल्ला कच्चा कटरा निवासी अशरफ अली ने बकरीद पर बदायूं निवासी तौफीक को बकरे भी बेचे थे। इस सौदे के करीब 25 लाख रुपये बकाया थे, जिनका भुगतान 18 नवंबर को होना था। आरोप है कि इसी रकम से बचने के लिए हमले की साजिश रची गई।
रविवार रात अशरफ अली अपने बेटे अकरम के साथ खेत से लौट रहे थे। तभी बाइक सवार तीन हमलावरों ने उन्हें घेरकर गोलियां चला दीं। अकरम को दो गोलियां लगीं। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई, जबकि पिता का इलाज जारी है। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल तौफीक कुरैशी पुत्र दानिश कच्चा कटरा थाना आंवला , अशफ़ाक़ उर्फ चौड़ा , पुत्र नेसर फकीर ताड़गंज थाना आंवला को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया और दोनों के पैर में गोली लगी है।

 

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!